1. Desktop
विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम Open करने के बाद कंप्यूटर में हमें जो पहले स्क्रीन दिखाई देती है उसे Desktop कहा जाता है| Desktop एक मेज की तरह है और इसके ऊपर सभी आवश्यक कंपोनेंट्स उपलब्ध होते हैं, जिनकी मदद से हम अपना कार्य करते हैं | इन कंपोनेंट्स में से प्रमुख टास्कबार, विंडोज आईकॉन, इत्यादि शामिल है| हमारे कंप्यूटर में डेक्सटॉप निम्न प्रकार से दिखाई देता है- 

Figure- Desktop
2. Start Menu
स्टार्ट मेन्यू डेस्कटॉप के निचले हिस्से में एक पट्टीका के बाई तरफ प्रदर्शित होता है| स्टार्ट मेंन्यू का प्रयोग किसी भी प्रोग्राम को स्टार्ट या ओपन करने के लिए किया जाता है| इस मेंन्यू में कई सिस्टम प्रोग्राम से जैसे कंट्रोल पैनल, माय कंप्यूटर इत्यादि भी उपलब्ध होते हैं| स्टार्ट मेन्यू को आवश्यकता अनुसार परिवर्तित भी किया जा सकता है अर्थात इनमें नए प्रोग्राम जोड़े जा सकते हैं | इसके अतिरिक्त स्टार्ट मैन्यू का प्रयोग कंप्यूटर को उचित तरीके से शट डाउन करने के लिए भी किया जाता है|

Figure- Start Menu
3.Icon
Desktop के ऊपर प्रदर्शित होने वाले छोटी-छोटी तस्वीरों को आइकॉन कहा जाता है| यह सभी आईकॉन संबंधित विशेष प्रोग्राम या फाइल के लिए एंट्री प्वाइंट होते हैं| जब हम माउस प्वाइंटर को इन आइकॉन के ऊपर रखते हैं तो कुछ लिखा हुआ प्रदर्शित होता है जो नाम या विषय की पहचान कराता है| किसी भी फाइल को ओपन करने के लिए संबंधित आइकॉन पर डबल क्लिक करते हैं| Desktop में आइकॉन दो प्रकार के होते हैं सिंपल या सिस्टम आईकॉन,और शॉर्टकट आईकॉन|
(i) सिंपल या सिस्टम आईकॉन के अंतर्गत स्पेशल प्रोग्राम जैसे माय कंप्यूटर जिसे हम This pc के नाम से भी जानते हैं, माय डॉक्यूमेंट, रिसाइकल बिन, फोल्डर आईकॉन एवं फाइल आइकॉन शामिल होते हैं|
(ii) शॉर्टकट आईकॉन जबकि शॉर्टकट आईकॉन किसी विशेष प्रोग्राम के लिए शॉर्टकट होते हैं| इस प्रकार के आइकॉन के साथ उनके निचले हिस्से पर बाएं तरफ एरो का चिन्ह होता है|
4. Taskbar
प्रत्येक समय जब हम कंप्यूटर ओपन करते हैं तो डेक्सटॉप पर निचले हिस्से में एक पट्टीका दिखाई देती है जिसे हम टास्कबार के नाम से जानते हैं| वास्तव में टास्कबार डेक्सटॉप के सबसे निचले हिस्से पर दिखने वाली क्षैतिज पट्टीका जिसमें वे सभी प्रोग्राम्स के नाम व उनसे संबंधित आइकॉन प्रदर्शित होते हैं जो वर्तमान समय पर जिनमें यूजर कार्य करता है| इसके अतिरिक्त टास्कबार के सबसे दाहिनी ओर एक घड़ी प्रदर्शित होती है जो लगातार टाइम का प्रदर्शन करती है|
5. My Computer (This PC)
My Computer (This PC) कंप्यूटर सिस्टम में यह एक ऐसा प्रोग्राम है जो सामान्यतः डेस्कटॉप पर प्रदर्शित होता है, तथा कंप्यूटर के विभिन्न प्रोसेसिंग जैसे डिस्क ड्राइव्स, नेटवर्क प्लेसेस इत्यादि यूजर के लिए उपलब्ध कराता है | कंप्यूटर सिस्टम में इंफॉर्मेशन तथा जानकारियों को कंप्यूटर की स्थाई मेमोरी में सुरक्षित किया जाता है| इसे मेमोरी हार्ड डिस्क कहते हैं | आवश्यकतानुसार हार्ड डिस्क के कई पार्टीशन बनाए जाते हैं और इन्हीं पार्टीशन को क्रमशः सी ड्राइव, डी ड्राइव, या फिर एफ ड्राइव नाम दिया जाता है | अगर हमें कोई सूचना हार्ड डिस्क में स्टोर करके रखना है तो हम इन डिस्क ड्राइव में से किसी एक का प्रयोग कर सकते हैं| यह डिस्कड्राइव माय कंप्यूटर के अंदर उपलब्ध होते हैं| हमारे कम्प्युटर सिस्टम मे माय कंप्यूटर नामक प्रोग्राम डेस्कटॉप पर प्रदर्शित होता है|
6. Recycle bin
Recycle bin एक ऐसा सिस्टम प्रोग्राम होता है जो यूजर को कंप्यूटर से डिलीट किए गए फाइल, फोल्डर तथा अन्य प्रोग्राम्स को रखता है | वास्तव में रिसाइकल बिन हमारे हार्ड डिस्क का एक छोटा हिस्सा होता है तथा यह मेमोरी स्पेस ही होता है| जिसमें डिलीट किए गए डाटा या प्रोग्राम्स को रखा जा सकता है | यहां पर विन का अर्थ एक ऐसे स्पेस से है जिसमें डिलीटेड, अननेसेसरी डाटा आइटम तथा प्रोग्राम रखा जाता है | रिसाइकल बिन में स्टोर किए गए प्रोग्राम तथा डाटा को वापस आवश्यकतानुसार रिस्टोर किया जा सकता है| क्यों डिलीट किया गया डाटा प्रोग्राम Recycle bin में जाता है| और उसे आवश्यकतानुसार वापस उनके मूल स्थान पर रिस्टोर किया जा सकता है | इसलिए इसे रिसाइकल बिन कहा जाता है|
0 Comments